ाकंभरी देवी में माता के दर्शनों को लगी भक्तों की लाइन
- फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्र की त्रयोदशी पर श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण दिन भर गुंजायमान रहा। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी।
बृहस्पतिवार को सिद्धपीठ शाकंभरी देवी परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। पहले भक्तों ने बाबा भूरा देव मंदिर में मत्था टेका उसके बाद माता के दर्शन किए। लंबी लाइनों में लगे श्रद्धालुओं की श्रद्धा देखते ही बन रही थी। देवी जागरण के लिए भी पैदल पहुंचने वाले भक्त माता की ज्योति लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हुए। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर, माता छिन्नमस्ता, माता बग्लामुखी मंदिरों में भी प्रसाद चढ़ा कर मन्नतें मांगी।