गंगोह में बाबा बंशी वाले के जन्म दिन पर प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु
- फोटो : SAHARANPUR
बाबा बंशी वाले के जन्मदिवस पर निकाली प्रभात फेरी
गंगोह। बाबा बंशी वाले के जन्म दिवस पर विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। बैंड बाजे के साथ प्रभात-फेरी भी निकाली गई। अन्य कई स्थानों में भी बाबा के अनुयायियों ने भंडारे का आयोजन किया। ठंड के बावजूद सैंकड़ों लोग कार्यक्रमों में शामिल हुए। बाबा बंशी वाले के जन्म दिवस पर उनके अनुयायियों ने प्रभात-फेरी भी निकाली। प्रभात-फेरी बैंड-बाजे के साथ मेन रोड स्थित क्रय-विक्रय समिति से शुरू हुई। यहां से शुरू हुई प्रभात फेरी मुख्य मार्गों से होती हुई क्रय-विक्रय समिति प्रागंण मे समाप्त हुई। रमेश चंद, उमेश गोयल, राकेश कुमार, अखिल, अनिल नामदेव, सोनू बंसल, राकेश गर्ग, वैभव गोयल, रामकुमार, चंद्र मोहन, राकेश मित्तल, जोगेन्द्र कश्यप आदि श्रद्धालु रहे।