पीपीई किट और सैनिटाइज करने वाली मशीन सौंपी
सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर कॉन्टिनेंटल फ्रेंड्स क्लब और व्यापार मंडल ने सीएमओ बीएस सोढ़ी को सैनिटाइजर मशीन व कई पीपीई किट सौंपी, जिसके जरिए व्यक्ति बिना किसी की मदद के खुद अपने हाथ पैर सैनिटाइज कर सकता है। इस दौरान व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, सरदार एमपी सिंह चावला, डिप्टी सीएमओ संजय यादव, रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर संजय धींगरा, अनिल मदान, दीपक पोपली, नरेश कुमार, तपेश मुंगई मौजूद रहे।