फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुना हो गए आलू के बीज के दाम, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आलू के बीज के बढ़े हुए दामों ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार आलू का बीज दोगुना दाम पर बिक रहा है। पिछले वर्ष जहां आलू के बीज का औसत भाव दो हजार रुपये प्रति क्विंटल रहा था, वहीं इस बार भाव चार हजार रुपये क्विंटल हो गया है। जनपद में करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती होती है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आलू के बीज का रेट बढ़कर दो गुना हो गया है। इसका बड़ा कारण आलू के भाव में तेजी को देखते हुए इस बार इसका रकबा बढ़ रहा है। दूसरे पिछले साल किसानों ने कोल्ड स्टोर में बीज कम रखा था। इसके चलते इस बार आलू का बीज मंहगा है।
गांव मांझीपुर के किसान मुनिपाल कहते हैं कि इस बार उन्होंने चार हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू का बीज खरीदा है। इस बार वे सौ बीघा से अधिक में आलू लगा रहे हैं। पिछले साल इसी बीज का रेट 1700 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल था। बीज का भाव बढ़ने से आलू की लागत काफी बढ़ गई है। किसान विनोद कुमार ने बताया कि इस बार अच्छी क्वालिटी के आलू का बीज जालंधर से खरीदकर लाए हैं। वहां से बीज 4400 रुपये प्रति क्विंटल आया है।
विज्ञापन

जनपद के किसानों की पसंद हैं ये प्रजातियां
आलू की बुआई ने गति पकड़ ली हैं। उद्यान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि जनपद के किसान पुखराज, कुफरी ज्योति, कुफरी बादशाह, कुफरी बहार, डायमंड, कुफरी गरिमा, कुफरी ख्याति, सुपर-6, आदि प्रजातियां अधिक पसंद करते हैं।
जनपद में सब्जियों की खेती
सब्जी ----------------रकबा
बैंगन ----------------500 हेक्टेयर
बेल वाली सब्जियां ---- 3900 हेक्टेयर
टमाटर ---------------200 हेक्टेयर
भिंडी ----------------300 हेक्टेयर
मिर्च ----------------200 हेक्टेयर
पत्ता गोभी ------------2000 हेक्टेयर
फूल गोभी ------------2000 हेक्टेयर
जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि विभाग के पास मात्र 100 क्विंटल आलू का बीज आया था। जिसका रेट 3150 रुपये क्विंटल है। आलू के बीज पर कोई अनुदान नहीं है। इस बार बाजार में भी आलू का रेट गत वर्ष की अपेक्षा दोगुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें