फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डाकघर को मिली नई मशीन और कर्मचारी, अब नहीं लगेगी लाइन

Wed, 07 Jan 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। आधार कार्ड अपडेट कराने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें टोकन लेने के लिए तड़के पांच बजे लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। छुटमलपुर डाकघर में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए एक नई मशीन आ गई है। साथ ही इसे चलाने के लिए एक कर्मचारी भी प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय से भेजा गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने दो जनवरी के अंक में तड़के लगानी पड़ती है कतार, तब जाकर सुधरता है आधार शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। समाचार का संज्ञान लेते हुए प्रवर डाक अधीक्षक सहारनपुर द्वारा मंगलवार को नई मशीन छुटमलपुर डाकघर पर भेज दी गई। इसके साथ ही इसके संचालन के लिए एक कर्मचारी की भी तैनाती कर दी गई है। डाकघर के पोस्ट मास्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि अब तक औसतन 30 से 32 आधार कार्ड प्रतिदिन अपडेट हो रहे थे। अब उनका प्रयास होगा कि 80 से 85 आधार कार्ड प्रतिदिन अपडेट किए जा सकें।
उन्होंने बताया कि नई मशीन मिल गई है। इसे इंस्टाल किया जा रहा है। बुधवार से इसे चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब और तेजी के साथ काम होगा जिससे लोगों को समय से सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

छुटमलपुर डाकघर में नई मशीन भेजने के साथ ही कर्मचारी की तैनाती की गई है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आवेदकों को परेशानी न हो और पूरी क्षमता के साथ आधार कार्ड अपडेशन का कार्य किया जाए। - इसम सिंह, प्रवर अधीक्षक डाक सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें