फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जैन कॉलेज में 23 अगस्त से होंगी स्नातकोत्तर की मौखिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-35 से अधिक महाविद्यालयों के परीक्षार्थी होंगे शामिल, महाविद्यालयों ने दुरुस्त की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की मौखिक परीक्षाओं की तिथियां जारी हो चुकी हैं। जेवी जैन कॉलेज को विभिन्न महाविद्यालयों की परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाया गया है। महाविद्यालय के स्तर से परीक्षाओं की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
एमए हिंदी दूसरे वर्ष के 49 महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की पेपर कोड 022825 की मौखिक परीक्षा 23 और 24 अगस्त को सुबह नौ बजे से अपराह्न 03 बजे तक जेवी जैन कॉलेज में होगी। 23 अगस्त को 13 तथा 24 अगस्त को 36 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हिंदी विभाग के डॉ. राकेश चंद्रा ने संबंधित परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं प्रथम वर्ष अंकतालिका के साथ पहुंचने को कहा है। एमकॉम दूसरे वर्ष के 32 महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की पेपर कोड 033304 की मौखिक परीक्षा जेवी जैन कॉलेज में 25 अगस्त को सुबह दस बजे से वाणिज्य विभाग में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. पंकज गुप्ता ने संबंधित परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, प्रथम वर्ष की अंकतालिका की मूल प्रति के साथ उपस्थित होने को कहा है। एमए उर्दू दूसरे वर्ष के 19 महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की पेपर कोड 028862 की मौखिक परीक्षा 28 अगस्त की पूर्वाह्न 11 बजे से भूगोल विभाग में होगी। डॉ. संजय कुमार ने संबंधित महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और प्रथम वर्ष की अंकतालिका की मूल प्रति लेकर पहुंचने को कहा है। एमए राजनीति शास्त्र दूसरे वर्ष के 43 महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की पेपर कोड 029870 की मौखिक परीक्षा 28 और 29 अगस्त को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जेवी जैन कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग में होगी। 28 अगस्त को 14 तथा 29 अगस्त को 29 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रो. परविंद मलिक ने संबंधित परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और प्रथम वर्ष की अंकतालिका की मूल प्रति के साथ समय से उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें