फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विद्यालय संचालकों का बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने विभाग द्वारा आरटीई की सूचनाएं मांग कर निजी विद्यालयों को परेशान किया जा रहा है, जिसे रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों के पास छात्र संख्या अधिक और स्टाफ कम है। ऐसे में स्टाफ पर काम का अधिक भार रहता है। ऐसी स्थिति में स्टाफ द्वारा सूचनाएं तैयार कर भेजना मुश्किल रहता है। उन्होंने विद्यालयों की गलत मैपिंग पर भी नाराजगी व्यक्त की और उसमें सुधार कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जिस वार्ड में विद्यालय है उस वार्ड के बच्चे छोड़ दिए जाते हैं तथा अन्य वार्ड के गरीब दुर्बल वर्ग के बच्चों को शिक्षा विभाग जबरदस्ती प्रवेश दिलाने के लिए दबाव बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष केपी सिंह, महानगर अध्यक्ष गय्यूर आलम एवं सचिव मनीष मंगलम ने कहा की आरटीई के अंतर्गत शुल्क प्रतिपूर्ति आठ माह की मिलती है, जबकि विद्यालयों में पढ़ाई 11 महीने चलती है। ऐसे में शुल्क प्रतिपूर्ति भी 11 माह की हो। प्रदर्शनकारियों में मोहम्मद अहमद, प्रीतम सिंह, केवल कृष्ण, वीणा त्यागी, आशीष त्यागी, सुमित कुमार, शशिकांत शर्मा, परवेज, जावेद, उमा बाटला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें