फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कैरम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हुए रोमांचक मुकाबले

Wed, 09 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक प्रशिक्षण केंद्र में चल रही 20वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता में दूसरे दिन पूल ए और पूल बी की टीमों के बीच रोचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

 
अंबाला रोड स्थित प्रशिक्षण केंद्र में चल रही प्रतियोगिता में महिला वर्ग पूल ए के अंतर्गत महाराष्ट्र, तमिलनाडु पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं पश्चिमी बंगाल और पूल बी के अंतर्गत आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं असम की टीमों के बीच मुकाबले हुए।

दूसरी ओर पुरुष वर्ग में पूल ए के अंतर्गत तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश एवं झारखंड और पूल बी के अंतर्गत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, दिल्ली एवं राजस्थान, पूल सी के अंतर्गत बिहार, पश्चिमी बंगाल, पंजाब एवं ओडिशा एवं पूल डी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

महिला वर्ग में पूल ए से तमिलनाडु एवं महाराष्ट्र और पूल बी से आंध्र प्रदेश एवं असम की टीमें सेमी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। जबकि पुरुष वर्ग में पूल ए से तमिलनाडु, पूल बी से महाराष्ट्र, पूल सी से बिहार एवं पूल डी से उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी सेमीफाइनल में भिडेंगे।
 
उत्तर प्रदेश की टीम से मो. आवेश ने उत्तराखंड की टीम के सामने तीन स्लेम लगाएं। तमिलनाडु से जीडी किशोर कुमार ने मध्य प्रदेश के विपुल वर्मा के विरुद्ध व्याइट स्लेम एवं उप्र से इमरान ने उत्तराखंड के विजय कुमार के विरुद्ध व्हाइट स्लेम लगाएं।
विज्ञापन

 
केंद्र के उपनिदेशक शंभू, चिकित्सा अधिकारी डा. आकाश जैन, सहायक निदेशक पीके सिंह, एके मिश्र, एचके राव, एसके अग्रवाल, दुष्यंत कुमार, एसके बुनकर, एके जैन, एएम मिश्रा, नरेंद्र कुमार, एएस भंडारी, ज्ञान सिंह, एके मुलासी, दिनेश तोमर, एचएन सिंह, एके त्यगाी, रोशनलाल, एके आर्य, संजय चौहान, वसु, हीना अरोड़ा, आशीष वर्मा, जग प्रवेश, सुधाकर लखेड़ा, उसमान खान आदि मौजूद रहे।
 
सफल संचालन में अंतर्राष्ट्रीय एंपायर एसके शर्मा, जुल्फिकार अली, शराफत हुसैन, असद हुसैन, शकील अहमद का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें