सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने संभव अभियान, पोषण अभियान, अनुपूरक पोषाहार आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों आदि की समीक्षा की। उन्होंने पोषण ट्रैकर एप पर कम फीडिंग को लेकर रोष जताया। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को इस एप पर सही फीडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभव अभियान एक जुलाई से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सितंबर माह तक आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाएं। उन्होंने पोषण ऐप पर कम फीडिंग के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी नानौता को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभव अभियान को एक जुलाई से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुपोषण को दूर करने के लिए ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग और आईसीडीएस मिलकर काम करें। बैठक में प्रेजेंटेशन जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक सहित समस्त नोडल अधिकारी आदर्श ग्राम, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।