सहारनपुर। रेलवे अधिकारियों ने कुलियों की जांच करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कुली अनुपस्थित मिले। रोस्टर के हिसाब से कुली नहीं मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई की घोषणा की तो देर शाम वह स्टेशन अधीक्षक कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। बिल्ले उतार दिए।
रेलवे स्टेशन पर करीब 112 कुली अधिकृत है। जिनकी दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाती है। पहली शिफ्ट सुबह छह से शाम छह और दूसरी शिफ्ट शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक चलती है। रेलवे अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि कुली काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद शनिवार को रेलवे अधिकारियों ने कुली काम कर रहे है या नहीं, इसकी जांच की। जांच में 40 से अधिक कुली अनुपस्थित मिले, जबकि 16 ही काम करते पाए गए। जब अधिकारियों ने कार्रवाई की घोषणा की तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि निजी लोगों से सामान ढुलाई कराई जा रही। इसके बाद ही कुली स्टेशन अधीक्षक कक्ष के बाहर धरने पर बैठे। इस दौरान सीटू, मामचंद, लाला, सुनील, जमाल, संदीप आदि मौजूद रहे।