फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में आज से चलेगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आज से शुरू हो रहा है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत चिकित्सा विभाग की टीमें दंपतियों को परिवार नियोजन के तरीकों के बारे में समझाएंगी और छोटे परिवार के फायदे भी गिनाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि 27 जून से 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवाड़ा मनाया गया है। इसमें ऐसे दंपतियों का चयन किया गया है जो परिवार नियोजन की स्थाई या अस्थाई सेवाओं के अलावा परिवार नियोजन के नए साधनों की सेवाएं लेने के इच्छुक हैं। ऐसे दंपती बास्केट ऑफ च्वाइस के तहत अपने लिए किसी भी परिवार नियोजन की सेवाओं का चयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू हो रहा है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। पखवाड़े की थीम आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी रखी गई है। इसमें ऐसे दंपतियों को सेवाएं दी जाएंगी, जो दंपती संपर्क पखवाड़े में परिवार नियोजन की सेवाओं के लिए अपनी सहमति प्रदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के सफल संचालन के लिए सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन संबंधी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें