सहारनपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) 12 सितंबर को होगी। परीक्षा के लिए जनपद में पांच केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर परीक्षा को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
परीक्षा तीन वर्गों की होनी है। वर्ग-ए की परीक्षा पहली पाली में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक होगी। इसके लिए राजकीय पॉलीटेक्निक दिल्ली रोड सहारनपुर, एसएएम इंटर कॉलेज घंटाघर, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज और गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी पार्क को केंद्र बनाया गया है। इस वर्ग में 1533 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वर्ग-ई1 (बायो ग्रुप) और वर्ग-ई2 (मैथ ग्रुप) की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। इसके लिए राजकीय पॉलीटेक्निक दिल्ली रोड को केंद्र बनाया गया है। वर्ग-ई1 के लिए 240 और वर्ग-ई2 के लिए 63 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास के साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
कोविड-19 की शर्तों का पालन
प्रवेश परीक्षा में कोविड-19 की शर्तों का पालन कड़ाई से किया जाएगा। केंद्रों को सैनिटाइज करने के साथ ही परीक्षा के दिन आने वाले कर्मचारियों, कक्ष निरीक्षकों और अभ्यर्थियों के लिए मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा।