फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग की टीम को चीनी मिल में खामी मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। किसान सहकारी चीनी मिल से निकलने वाली छाई (राख) को लेकर भाजपा नेता अनुराग पुंडीर की शिकायत पर सहारनपुर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने मिल में जांच की। टीम को जांच के दौरान चीनी मिल के वेट स्क्रबिंग सिस्टम पूर्णत: संचालित नहीं मिले।
विज्ञापन

अनुराग पुंडीर ने 25 नवंबर को मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। इसमें कहा नानौता चीनी मिल में वेट स्क्रबर सिस्टम स्थापित होने के बावजूद मिल अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से राख उड़ाई जा रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय कार्यालय, उप्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता महेंद्र सिंह और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी गीतेश चंद्र ने चीनी मिल का निरीक्षण किया। इसमें पाया 40 टीपीएच गुणा दो एवं 30 टीपीएच क्षमता वाले व्वायलरों से संबद्ध वेट स्क्रबिंग सिस्टम पूर्णत: संचालित नहीं मिला। मिल अधिकारियों ने मोटर खराबी बताया । टीम ने मिल के वेट स्क्रबिंग सिस्टम को सुचारु कर मानकों के अनुरूप उत्सर्जन का निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें