बिहारीगढ़/ चिलकाना/बड़गांव। (सहारनपुर)। बिहारीगढ़ के पंचायत भवन में आहूत शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।
ग्राम प्रधान राज किशोर सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरेंद्र सिंह ने कहा अराजक तत्वों ने यदि माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई होगी। एसएसआई भोपाल शर्मा ने कहा कि शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस किसी से भी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने होली को आपसी प्रेम भाव से मनाने की अपील की। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर, प्रवेश काम्बोज, राज कुमार बतरा, कुलदीप वर्मा, राकेश काम्बोज, मोहम्मद युसुफ, मदन पाल, रामप्रमेश टपरानिया, रामरतन जायसवाल, जगदीश आदि रहे।
चिलकाना के गांव दूधगढ़, धौला हेड़ी तथा नथमलपुर में नागरिक संशोधन अधिनियम के बारे में फैल रही अफवाहों और आगामी त्योहार होली के संबंध में शांति समिति की बैठक की गई। मंगलवार को हुई बैठकों में थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने कहा कि कुछ लोग समाज में अव्यवस्था फैलाने के लिए अफवाह फैला सकते हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने होली को देखते हुए गांवों में एकता एवं भाईचारा कायम रखने की अपील की। इसमें ग्राम प्रधान महमूद, विनोद सैनी, मेहरबान, ताहिर, सुलेमान, रामनाथ धीमान, कन्हैया सैनी, अनिल कुमार, जावेद, रमेश चंद, रवि महबूब, बालकिशन, धीर सिंह आदि रहे।