फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस रही अलर्ट

विज्ञापन
सहारनपुर में जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही। हालांकि, शहर की जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदें बंद रहीं।
विज्ञापन

कोविड-19 के नियमों का पालन करने की सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों से पुलिस ने सहयोग करने की अपील की। घंटाघर से लेकर पुराने शहर की जामा मस्जिद तक पुलिस ने रूट मार्च किया। एसपी सिटी विनीत भटनागर के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स बल मौके पर मौजूद रहा। हालांकि, शहर की प्रमुख जामा मस्जिद के दरवाजे बंद ही रहे। प्रशासन ने सिर्फ पांच लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति दी है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने दो दिन पहले ही जिलाधिकारी से मिलकर मस्जिदों के क्षेत्रफल के हिसाब से लोगों की संख्या निर्धारित करने की मांग की थी। सभी मस्जिद समितियों के पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का अनुपालन किया एसपी सिटी विनीत भटनागर ने लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सावधानी बरतने की अपील की। इस दौरान नगर कोतवाली और कोतवाली मंडी का पुलिस फोर्स तैनात रहा।

सहारनपुर में जुमे की नमाज के दौरान अलर्ट सुरक्षा बल और बाजारों में करते गस्त- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें