फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जेल में बंद हत्यारोपियों को कराए नोटिस तामील

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। करीब एक पखवाड़े पूर्व क्षेत्र के गांव ईशाकपुर में चकरोड को लेकर हुए संघर्ष में महिला की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों को एक एक लाख की मुचलका जमानत राशि की रिकवरी के लिए नोटिस तामील कराए हैं। जबकि फरार चल रहे दो आरोपियों के मकान पर नोटिस चस्पा किए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नागल थाने के गांव ईशाकपुर में करीब छह माह से ओमपाल व संतोष पक्ष में चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें पुलिस ने 107/16 की कार्रवाई दोनों पक्षों के विरुद्ध की । नौ दिसंबर को दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ। इसमें दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति को 151 की धारा में न्यायालय भेजा, लेकिन शाम तक दोनों पक्ष जमानत कराकर घर आए । उसकी दिन ओमपाल पक्ष ने संतोष पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से हमला बोला। इसमें संतोष, भगत सिंह, शिवकुमार, कविता व कश्मीरी घायल हो गए। पुलिस ने पांचों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा। बाद में उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर किया, वहां कश्मीरी ने दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष नागल ने बताया कि आरोपी पक्ष ने 107/16 की कार्रवाई में एक एक लाख के अनुबंध पत्र भरे और झगड़ा न करने का आश्वासन दिया, लेकिन उन्होंने झगड़ा किया। इसलिए उप जिलाधिकारी देवबंद राकेश कुमार के निर्देश पर पांच आरोपियों के विरुद्ध जमानत राशि जमा कराने के लिए नोटिस दिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनसे जमानत राशि जमा कराई जाएगी अन्यथा अचल संपत्ति से उक्त राशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें