फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस ने बैंक और आसपास के सीसीटीवी खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस टीम ने बैंक की करेंसी चेस्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसके साथ ही बैंक के आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी चेक की जा रही है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों और आने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिछले कुछ दिनों में करेंसी चेस्ट और बैंक परिसर में कौन-कौन लोग आए थे। बैंक में आने वाले कर्मचारियों, ग्राहकों और अन्य लोगों की गतिविधियों को भी सीसीटीवी फुटेज के जरिये खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि जाली नोट करेंसी चेस्ट तक किस स्तर पर और किस माध्यम से पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में सामने आने वाली संदिग्ध गतिविधियों को अन्य साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है। बैंक से संबंधित दस्तावेज और उपलब्ध रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में लिए जा सकते हैं। पुलिस का फोकस जाली नोटों के स्रोत का पता लगाने के साथ ही यह जानने पर है कि इन्हें बैंक की करेंसी चेस्ट तक पहुंचाने में किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही।
फिलहाल पुलिस ने जांच से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। साक्ष्य सामने आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें