फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वाहन कटान के गोदाम पर पुलिस का छापा, नौ लोग हिरासत में

Wed, 14 Aug 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने जनता रोड पर वाहन कटान के एक गोदाम पर छापा मारा। गोदाम पर ताला लगाकर वाहनों का कटान चल रहा था। 10 से 15 दोपहिया और चौपहिया कटे हुए मिले। पुलिस ने नौ लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। गोदाम मालिक का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

महानगर में वाहनों का अवैध तरीके से कटान नहीं रुक रहा है। पहले भी कई बार पुलिस अवैध वाहन कटान का भंडाफोड़ कर चुकी है। अब थाना जनकपुरी पुलिस ने जनता रोड पर बने एक गोदाम पर छापा मारा। जिसमें वाहनों का कटान चल रहा था। जब पुलिस ने वहां मौजूद कर्मचारियों से मालिक के बारे में पूछा तो उन्होंने बाहर होना बताया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो वह हैरान रह गई। बड़ी पैमाने पर गोदाम में वाहनों का कटान चल रहा था। गोदाम में खड़ी कई गाड़ियों का सामान फैला हुआ था। कुछ सामान बाहर खड़े ट्रक में भरा मिला। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने मौके से नौ लोग पकड़े है, जबकि संचालक और गोदाम मालिक का कोई पता नहीं चल पाया।
पुलिस ने वाहनों के सामान सहित गोदाम को सील कर दिया है। गोदाम में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी ली है। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है कि गोदाम में अवैध तरीके से वाहनों का कटान चल रहा था या फिर लाइसेंस था। पुलिस का कहना है कि गोदाम हाजी बहार नाम के व्यक्ति है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने भी वाहनों के कटान को लेकर क्षेत्र में सक्रिय हो गई। ढोलीखाल सहित कई घरों में दबिश दी गई।
विज्ञापन

-
जनता रोड पर वाहन कटान का गोदाम चल रहा था। नौ लोग पकड़े गए हैं। गोदाम सील कर दिया है। अवैध तरीके से चल रहा था या फिर लाइसेंस था, इसकी जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें