फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक लाख के इनामी हाजी इकबाल के आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा, पुलिस ने ढोल बजाकर कराई मुनादी

Mon, 05 Jun 2023 04:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Saharanpur News : एक लाख के इनामी हाजी इकबाल के आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस ने ढोल बजाकर मुनादी भी कराई।
विज्ञापन
कुर्की का नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से फरार चल रहे एक लाख की इनामी खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के मकान पर मिर्जापुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुनादी कराकर कुर्की की उद्घघोषणा चस्पा की।

विज्ञापन


बता दे की मिर्जापुर निवासी खनन माफिया हाजी मो. इकबाल के खिलाफ तीन दर्जन से भी अधिक कई मामले दर्ज हैं, जिसमें वह फरार चल रहा है। 2 अप्रैल 2022 को तत्कालीन कोतवाली मिर्जापुर इंस्पेक्टर अजय श्रोतीय द्वारा डरा धमकाकर संपत्ति इकट्ठा करने, अवैध धन वसूली सहित अन्य कई मुकदमों को आधार बनाकर धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा हाजी इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें वह फरार चल रहा है। विवेचना कोतवाली प्रभारी बेहट बृजेश पांडे द्वारा की जा रही है। 

कुर्की का नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सीओ रुचि गुप्ता, कोतवाली मिर्जापुर प्रभारी नरेश कुमार, कोतवाली प्रभारी बृजेश पांडे ने फोर्स के साथ हाजी इकबाल के आवास पर पहुंचकर ढोल बजाकर मुनादी कराते हुए धारा 82 की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया।

पुलिस ने कहा कि यदि हाजी इकबाल एक माह के भीतर न्यायालय में पेश नही हुआ तो एक माह के बाद धारा 83 कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी पुलिस द्वारा कई नोटिस हाजी इकबाल की कोठी पर चस्पा किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:Meerut News Live: आबूलेन पर चला छावनी परिषद का बुलडोजर, हाईवे पर ट्रक पलटा, दो घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन

कुर्की का नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के खिलाफ दुष्कर्म, अवैध खनन, जानलेवा हमला, जमीन कब्जाने सहित विभिन्न आरोपों में करीब 35 से भी अधिक मामले  विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित चल रहा है। जिसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है।  

पुलिस इन मामलों में शामिल हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और चार बेटों जावेद, वाजिद, अलीशान व अफजाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महमूद अली चित्रकूट जेल में है, जबकि चारों बेटे यहां जिला कारागार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें