इसी तरह थाना कुतुबशेर पुलिस ने अंबाला रोड से अलीशान निवासी मोहल्ला धोबीवाला कोतवाली मंडी को पकड़ा है। उसके पास से 160 ग्राम चरस, 790 रुपये और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ है। इसी थाने की पुलिस ने बंटी निवासी गांव उनाली को 11 ग्राम स्मैक साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा जनपद के अन्य थानों की पुलिस ने भी तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दी हैं।
इस नंबर पर दें सूचना
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान 17 जून तक चलेगा। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने नागरिकों से मादक पदार्थ तस्करों की सूचना देने की अपील की है। इसके तहत मोबाइल फोन नंबर 7839857851 जारी किया है। सूचना देने वाले व्यक्ति नाम गोपनीय रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: पहले जानलेवा हमला, फिर छीनी पिस्टल, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, 'सरेंडर नहीं तो मकान पर चलेगा बुलडोजर'
तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन व्हाइट पाउडर की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत तस्करों को पकड़ा गया है, जिनके पास से मादक पदार्थ बरामद हुए हैं।
- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी