फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाना घेरा

Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
थाने का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में रविदास मार्ग पर चार दिन पूर्व राजेंद्र हत्याकांड के फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजेंद्र के परिजनों ने मोहल्लावासियों के साथ कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि पुलिस ने हत्याकांड में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

जिसमें केवल संदीप को ही गिरफ्तार किया गया। जबकि शेष तीन हत्यारोपी अभी भी फरार हैं। एक आरोपी का पिता उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा है। उन्होंने पुलिस से वांछितों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


 कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। बता दें कि होली के दिन बच्चों में हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई थी।

जिसमें राजेंद्र समेत तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
 उपचार के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता आनंद प्रकाश की तहरीर पर संदीप, महेंद्र, अशोक और पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए संदीप को गिरफ्तार कर चालान किया। 
विज्ञापन


घेराव करने वालों में  श्याम लाल, गुड्डू, दीपक, गौरव, राजकुमार जाटव, बबलू, रीटा, मामचंद, प्रमोद, विक्की, मांगा, राहुल, सतपाल, मुकुल आदि  मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें