फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर पुलिस

Thu, 08 May 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। शहर और देहात क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और आरएएफ के जवानों ने पैदल मार्च किया। वहीं, पुलिस व खुफिया एजेंसियां संदिग्धों पर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद सुबह से ही जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड पर रही। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। साथ ही उन क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखी। संदिग्ध दिखाई देने वालों से पूछताछ की गई। हालांकि, बाद में छोड़ दिया। रात्रि गश्त को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड को लेकर चेकिंग की गई। जीआरपी सीओ श्वेता आशुतोष ओझा के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी के जवानों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल आदि जगहों को चेक किया। प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों के बैगों की तलाशी ली गई। पंजाब, दिल्ली से आने वाली ट्रेनों को भी चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें