फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। धर्म छिपाकर तीसरी शादी करने वाले सिपाही के खिलाफ एसएसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित पत्नी ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला बागपत के थाना रमाला के गांव आसरा निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 2006 में जनपद बागपत के जलालपुर निवासी युवक से हुई थी। उसके पति की 2011 में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर नौकरी लग गई थी। आरोप है कि उसके पति की तैनाती अलीगढ़ थी। पति उसे और बच्चों को लेकर अलीगढ़ नहीं गया और वहां पर अपना धर्म छिपाकर एक महिला कांस्टेबल से शादी कर ली। तब, पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद जब पति की सहारनपुर में तैनाती हुई तो यहां भी धर्म छिपाकर एक महिला कांस्टेबल से पति ने शादी कर ली। उसने 15 दिन पहले एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इस मामले में सिपाही को लाइन हाजिर किया गया था। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि मामले की जांच सीओ प्रथम कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें