फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में बजाया हूटर पुलिस ने उतरवाया

Mon, 25 Dec 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे के मामले में कोतवाली पहुंचे बसपा नेता को उस समय जोर का झटका लगा जब ड्राइवर द्वारा बजाए गए हूटर पर पुलिस ने नेता जी की गाड़ी को कब्जे में लेकर उसका हूटर उतरवा दिया और चालान काट दिया। 
विज्ञापन


रविवार को एक सड़क हादसे के मामले में बसपा के पूर्व जिला महासचिव व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजपाल सिंह कर्णवाल ग्रामीणों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे थे। भीतर घुसते ही उनकी कार के ड्राइवर ने हूटर बजा दिया। इस दौरान वहां खड़े कुछ मीडिया कर्मियों ने इसको कवरेज करना शुरू कर दिया।

यह देख हरकत में आई पुलिस ने नेता जी की गाड़ी को कब्जे में ले लिया और मैकेनिक को बुलाकर उसका हूटर उतरवा दिया। ग्रामीणों के सामने फजीहत होते देख नेता जी ने बहाना भरा कि शायद बच्चों ने गलती से हूटर लगवा दिया होगा। इसके बाद नेता जी इधर उधर बगले झांकते नजर आए। कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि हूटर उतरवाने के साथ ही गाड़ी का चालान भी काटा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें