फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन क्विंटल डोडा पोस्त के साथ दबोचे शातिर, डोडे का चूर्ण बनाकर बेचते थे आरोपी, एक है बीए पास

Thu, 13 Apr 2023 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : पुलिस ने तीन क्विंटल डोडा पोस्त के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी डोडे का चूर्ण बनाकर बेचते थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में थाना सरसावा पुलिस ने डोडा पोस्त बेचने वाले दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सगे भाई ढाबा संचालक हैं, जिनके पास से तीन क्विंटल डोडा पोस्त, कार और स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी डोडे का चूर्ण बनाकर बेचते थे।

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना सरसावा पुलिस ने गांव जलालपुर से ढाबा संचालक राजेंद्र उर्फ बबलू, उसके भाई जोगेंद्र निवासी जलालपुर और इनके ढाबे पर काम करने वाले मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन क्विंटल डोडा पोस्त, एक कार, एक स्कूटी, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो मिक्सर ग्राइंडर, तीन स्टील के जार बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सरसावा क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर उनका ढाबा है। डोडे का चूर्ण बनाकर उनके पैकेट बनाकर वह ट्रक चालकों को बेचते थे। सलीम उनके ढाबे पर काम करता है, जो इस काम उनकी मदद करता था।

12 लाख है डोडा-पोस्त की कीमत
पुलिस का दावा है कि आरोपियों से बरामद डोडा-पोस्त कीमत 12 लाख रुपये है। आरोपी लंबे समय से डोडा-पोस्त बेच रहे थे। आरोपियों में राजेंद्र बीए पास है, जबकि जोगेंद्र ने कक्षा 12 तक पढ़ाई की है और मोहम्मद सलीम अनपढ़ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: इसी साल मेरठ में होना था असद का निकाह, एनकाउंटर से पहले यहीं पर काटी थी फरारी
विज्ञापन


झारखंड़ से आता था डोडा
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्रवीण निवासी गांव मंगलोरा थाना झिंझाना जनपद शामली और संजय निवासी गांव दूभर थाना तीतरो से वह डोडा खरीदते थे। प्रवीण व संजय झारखंड से डोडा खरीदकर लाते थे। एसपी देहात ने बताया कि प्रवीण और संजय की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Asad Encounter: हैरान कर देगा अतीक के बेटे असद का ये सच, खूब सुर्खियों में आया था नाम, अब मुठभेड़ में हुआ ढेर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें