फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खनन माफिया हाजी इकबाल का दूसरा बेटा भी दबोचा, इन बड़े मामलों में चल रहा था वांछित

Fri, 27 May 2022 12:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

पुलिस ने खनन माफिया हाजी इकबाल के दूसरे बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह जबरन वसूली, जाली दस्तावेज कोर्ट में जमा करने और जमीन की धोखाधड़ी के मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
हाजी इकबाल और बेटा जावेद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में एसआईटी ने गुरुवार को खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटे व हिस्ट्रीशीटर जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। वह थाना मिर्जापुर और बेहट पर दर्ज जमीन की धोखाधड़ी, जबरन वसूली, गवाहों को डराने-धमकाने सहित कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस और एसआईटी जावेद से पूछताछ कर रही है। इससे पहले एसआईटी ने गत 13 मई को हाजी इकबाल के छोटे बेटे अलीशान को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल एसोसिएट के विभिन्न मामलों की जांच एसआईटी कर रही है। उन्होंने  बताया कि गिरफ्तार जावेद हाजी इकबाल गैंग का सक्रिय सदस्य और मिर्जापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस को थाना बेहट पर दर्ज सार्वजनिक उपयोग की पट्टों की भूमि को कूटरचित दस्तावेज के जरिए अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम कराने के मामले में तलाश थी। उसके खिलाफ थाना बेहट व मिर्जापुर पर और भी कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि हाजी इकबाल, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली की गिरफ्तारी के  भी प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Big Case: मां-बेटियों की मौत से खाकी पर दाग, टूटा दरवाजा बना बड़ा सबूत, पुलिस ने घर में घुसकर की थी अभद्रता, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-पुत्रों की इसी माह खोली है हिस्ट्रीशीट
मिर्जापुर पुलिस ने इसी माह हाजी इकबाल और उसके दो बेटों वाजिद और जावेद की हिस्ट्रीशीट खोली थी। इससे पहले अप्रैल में हाजी इकबाल और उसके चारों बेटों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। हाई कोर्ट ने इस मामले में दो माह तक इन पर दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा रखी है। मिर्जापुर पुलिस ने जावेद को 23 जुलाई 2018 को भी गिरोहबंद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें