पुलिस ने साइबर ठगी से बचने को दिए टिप्स
मिर्जापुर। कोतवाली मिर्जापुर पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को साइबर ठगी से बचने की जानकारी दी।
कस्बा इन्चार्ज और महिला पुलिस टीम ने मुख्य चौराहे शाहपुर गाड़ा रोड पर चलाए अभियान में बताया कि साइबर अपराध दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और लोग अज्ञानता के कारण साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हो रहे हैं। बताया कि इंटरनेट पर कोई भी गतिविधि करने के दौरान सावधान रहे। किसी भी अज्ञात व्यक्ति व अज्ञात नंबर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करें व अपने मोबाइल नंबर व बैंक खातों के पासवर्ड को मजबूत बनाए। पासवर्ड ऐसा बनाए जिसमें नंबर, अक्षर व चिन्ह तीनों शामिल हों। ताकि कोई आसानी से इसे जान न सके।