फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 15 के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज, तीन को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कुतुबपुर कुसैनी गांव में हुए झगड़े में पुलिस की ओर से पंद्रह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इस प्रकरण में अनुसूचित समाज के लोगों ने बुधवार को सहारनपुर में एसपी सिटी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने बताया की कुतुबपुर कुसैनी गांव में मुस्लिम और अनुसूचित जाति के लोगों में सेवानिवृत्त समारोह के दौरान बज रहे बैंड बाजे में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंटों से हमला कर दिया था। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया की इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के पंद्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से तीन लोगों तेजपाल पुत्र सरजीत, अहतेशाम पुत्र इसलाम और इरफान पुत्र जहुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी लोग अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि गांव में पूरी तरह से शांति है। एहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं इस प्रकरण को लेकर गांव के अनुसूचित समाज के लोग बुधवार को सहारनपुर में एसपी सिटी विनीत भटनागर से मिले। उन्होंने उन्हें गांव में हुए झगड़े के बारे में अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने लोगों को कहा की किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें