फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमे को मिले 149 जवान, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया। इसके साथ पासिंग आउट परेड हुई, जिसके बाद एसएसपी ने इन आरक्षियों को प्रमाणपत्र भी सौंपे। 149 आरक्षी पास हुए हैं, जिनको जल्द अब थानों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन के मैदान पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा शामिल हुए। इसके पश्चात एसएसपी ने जीप में सवार होकर परेड का अवलोकन किया। तत्पश्चात रिक्रूट आरक्षियों की परेड हुई, जिसकी एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने सलामी ली। जल्द इन 149 आरक्षियों को थानों में तैनाती दी जाएगी। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने कहा कि जीवन भर पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से ड्यूटी करें। जनता से मित्रता का व्यवहार करें और पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाएं। इसके पश्चात एसएसपी ने आरक्षियों को प्रमाणपत्र भी सौंपे।
एक आरक्षी परीक्षा में हुआ फेल
पुलिस महकमे भर्ती हुए आरक्षी जनपद हाथरस, अलीगढ़, एटा, मथुरा, कासगंज, आगरा के रहने वाले हैं। आरआई अजय श्रीवास्तव ने बताया कि 150 आरक्षी ट्रेनिंग हासिल कर रहे थे, लेकिन इनमें से एक आरक्षी आंतरिक लिखित परीक्षा में फेल होने की वजह से भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गया।
विज्ञापन

माता पिता का आशीर्वाद लिया, पहनाई पगड़ी तो हुए भावुक
पासिंग आउट परेड को देखने के लिए कुछ आरक्षियों के परिजन पुलिस लाइन मैदान पर पहुंचे थे। अपने बेटे को पुलिस में भर्ती होने पर परिजनों को गर्व की अनुभूति हुई। किसी आरक्षी ने अपनी पगड़ी माता-पिता को पहना दी, जिससे वह भावुक हो गए। किसी ने अपने माता-पिता को गले लगाया तो किसी ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसी तरह किसी ने अपनी पत्नी, बहन और मां को गले लगाया। आरक्षी और उनके परिजन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
ग्रुप और परिजनों संग ली सेल्फी
पासिंग आउट परेड के बाद आरक्षियों ने अपने ग्रुप के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया। किसी आरक्षी ने अपने माता-पिता तो किसी ने एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा, आरआई अजय श्रीवास्तव के साथ सेल्फी लेकर अपने परिजनों और दोस्तों संग साझा किया।
रैंकिंग में रहे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर, बने कमांडर
आरआई अजय श्रीवास्तव ने बताया कि रैंकिंग में अलीगढ़ निवासी रोहित कुमार ने प्रथम, हाथरस निवासी नरेंद्र सिंह ने द्वितीय, अलीगढ़ निवासी प्रवेश कुमार ने तृतीय रैंक हासिल की है, जिन्हें परेड के दौरान कमांडर बनाया गया।
हो रहा गर्व, करेंगे जनता की सेवा: रोहित
प्रथम स्थान पर रहे रोहित कुमार का कहना है कि पुलिस महकमे में भर्ती होकर उन्हें गर्व हो रहा है। उनके साथ ही उनके परिजन भी खुश है। रोहित सिंह ने कहा कि अब जनता की सेवा करना ही उनका लक्ष्य है।
बचपन से था पुलिसकर्मी बनने का सपना: नरेंद्र
द्वितीय स्थान पर रहे नरेंद्र सिंह का कहना था कि बचपन से ही उनका सपना पुलिसकर्मी बनने का था, जो आज पूरा हो गया है। इसको लेकर उनके परिजनों में भी खुशी की लहर है।
देश सेवा करने का मिला मौका : प्रवेश
तृतीय स्थान पर प्रवेश कुमार का कहना था कि देश की सेवा करने उन्हें अब मौका मिला है। वह अब अपनी ड्यूटी को ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। दूसरों के काम आना और पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
हाथरस निवासी आरक्षी गगन कुमार का कहना था कि ट्रेनिंग का समय भी जिंदगी भर याद रहेगा। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला है। देश की सेवा सर्वोपरि है। यही उनके माता-पिता ने भी सिखाया है।
हाथरस निवासी आरक्षी विष्णु चौधरी ने कहा कि वह खुशी के अनुभव को बयां नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस में भर्ती होने पर उनके परिवार में हर्ष की लहर है। ट्रेनिंग में जो सिखाया गया है, उसका पालन करना ही उनका कर्तव्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें