फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़गांव। महेशपुर ढाबे पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपियों की पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर पाई है। बता दें कि रविवार रात गांव महेशपुर में देवबंद-नानौता मार्ग स्थित रामपाल के ढाबे पर बाइक सवार बदमाशों नें ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर गांव में दहशत फैला दी थी। ढाबा मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कुछ खोखे बरामद किए थे। पीड़ित ढाबा मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्या मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें