फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस ने 15 लाख की नगदी के साथ दो लोगों को पकड़ा

Tue, 09 Apr 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कसबे में अलावलपुर रोड से दो लोगों को 15 लाख रुपये नगदी के साथ बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने नगदी को जब्त करते हुए आयकर विभाग की टीम को सूचित किया है।
विज्ञापन

फतेहपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस टीम ने बाइक सवार गांव नानका निवासी तनवीर पुत्र अब्दुल रहीम और गांव मक्काबांस निवासी कुर्बान पुत्र को 14 लाख 99 हजार पांच सौ रुपये की रकम के साथ पकड़ा है। दोनों व्यक्ति रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। बरामद रकम के संबंध में आयकर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उधर, गांव जयरामपुर उर्फ नानका निवासी मुनव्वर पुत्र युनुस और चिलकाना निवासी फरमान अंसारी पुत्र इरफान ने बताया कि उन्होंने गांव हुसैनपुर निवादा के प्रधान से जमीन का सौदा कर रखा है। 10 अप्रैल तक बैनामा कराना था। उन्होंने जमीन की रकम उक्त लोगों के हाथ भेजी थी। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें