बड़गांव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 12 अप्रैल को कस्बा बड़गांव में आगमन को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कस्बे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल और हेलीपैड बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह एवं पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़गांव स्थित आदर्श इंटर कालेज परिसर के अलावा देवबंद नानौता रोड पर एक खाली पड़े मैदान सहित अन्य कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, जिला पंचायत सदस्य अरविंद राणा, प्रधान दिनेश सिंह, भरतपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर, ऋषिपाल राणा, समरसिंह आदि मौजूद रहे।