फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुठभेड़ में गोली लगने पर पुलिस ने पकड़े दो हिस्ट्रीशीटर गोकश

Sun, 03 Aug 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मिर्जापुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश। श्रोत पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
मिर्जापुर। रायपुर मोड़ पर शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद हिस्ट्रीशीटर गोकश महमूदपुर माजरा निवासी जावेद और रायपुर निवासी नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सीओ बेहट मुनीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ रायपुर मोड़ पर वाहनों को चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दूसरी तरफ से कोतवाली प्रभारी अजय कुमार एवं हथिनीकुंड चौकी इंचार्ज सत्येंद्र शर्मा ने घेराबंदी कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जावेद और नदीम के पैर में गोली लग गई, जिसमें वह घायल हो गए। उनके पास से बाइक, गोकशी करने के उपकरण, दो तमंचे और चार कारतूस, बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि दोनों गोकशों के खिलाफ आधा दर्जन से भी अधिक मामले एनडीपीएस, गोकशी के दर्ज हैं। पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं। गोकशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें