फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गोकश पकड़े, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े दो गोकश, एक घायल
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी की तैयारी कर रहे दो गोकशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गोवंश को भी कटने से बचा लिया। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि रविवार की रात में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कुछ लोग दुमझेड़ा रोड पर एक खेत में गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। एसआई हुकम सिंह ने अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। वहां मौजूद दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक बदमाश नाली में गिर कर घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को वहां से एक गाय तथा एक बछड़ा बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाश गय्यूर निवासी तथा भूरा निवासी ग्राम दुमझेड़ा हैं। गय्यूर का पैर टूट जाने के कारण पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि भूरा को जेल भेजा। पुलिस को इनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें