फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दंपती से लूट में शामिल चार बदमाश पुलिस ने पकड़े

Sun, 20 Oct 2024 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। माधोपुर में दंपती से लूट की घटना में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए जेवर और नगदी सहित तमंचा, कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


बता दें, कि 16 अक्तूबर को गांव माधोपुर निवासी विपिन कुमार उर्फ पोपिन पुत्र कर्मवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ शाकंभरी देवी के दर्शन करके तहेरे भाई अनुज के साथ बाइक पर गांव लौट रहे थे। चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक को रुकवा कर मारपीट करते हुए दंपती से कानों के सोने के कुंडल, गले की सोने की चैन, हाथ के कंगन तथा नौ हजार रुपये लूट लिए थे। शनिवार को सहारनपुर पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि शुक्रवार को तीतरों-सालियर रजबहा मार्ग पर मनोहरा के निकट पुलिस चेकिंग कर रही थी। चार संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भाग खड़े हुए।
पुलिस ने पीछा करके मनोहरा के खेतों में घेराबंदी कर विनीत उर्फ आदित्य पुत्र सोनू, अजय कुमार पुत्र ओमकुमार, अश्वनी पुत्र राजू निवासीगण ग्राम ठोल्ला थाना तीतरों और अभिषेक पुत्र नथलू ग्राम टांडा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फनगर को पकड़ लिया। जिन्होंने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक गले की चेन, एक जोड़ी कानों के टाप्स, 5380 रुपये, एक तमंचा, चार कारतूस, एक चाकू, पहचान पत्र, लोहे की राॅड बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें