फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक को साथ लेकर जांच करने पहुंची पुलिस

विज्ञापन
बेहट के बरथा कोरसी में घायल गोवंश की मेडिकल जांच करती चिकित्सकों की टीम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पशु चिकित्सक की टीम के साथ जांच करने पहुंची पुलिस
विज्ञापन

बेहट। गोवंश को गोली मारने के मामले में बुधवार को पुलिस पशु चिकित्सकों की टीम के साथ बरथा कोरसी पहुंची और घायल गोवंश (गाय व बछड़े) का इलाज कराया। हालांकि तीसरे गोवंश का अब तक पता नहीं चल सका है। चिकित्सकों की टीम बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंपेगी। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।
13 नवंबर को हिंदू संगठन के नेता हरीश राष्ट्रवादी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर बरथा कोरसी में रह रहे वन गुर्जर के तीन गोवंशों को गोली मार देने का आरोप लगाया था। मामले में प्रधानमंत्री, सीएम योगी आदित्यनाथ, सहारनपुर पुलिस के अलावा हरियाणा की यमुनानगर पुलिस को भी ट्विट किया गया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। 14 नवंबर को दीपावली के दिन पीड़ित वन गुर्जर परिवार हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री के खिलाफ बेहट कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को जांच कर रहे एसआई वीरेंद्र सिंह पशु चिकित्सकों की टीम के साथ बरथा कोरसी पहुंचे। वन गुर्जर के डेरे पर मौजूद दो घायल गोवंश (गाय व बछड़े) की मेडिकल जांच की, जबकि तीसरे गोवंश का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लापता गोवंश की तलाश जारी है।
उधर, पीड़ित वन गुर्जर मामसेम का कहना है कि उसकी आंखों के सामने ही पूर्व मंत्री ने उसके गोवंश पर गोलियां चलाई थी, जिसमें एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोप है कि पूर्व मंत्री के आदमियों ने मृतक गोवंश को लापता कर दिया है।
विज्ञापन

---- वर्जन -
जांच के दौरान स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोवंश के शरीर पर खरोंच व चोट के निशान कैसे बने। यह कह पाना मुश्किल है कि गोवंश को चोट लगी है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर बृहस्पतिवार को पुलिस को सौंप दी जाएगी।
- डीएस तोमर, पशु चिकित्साधिकारी, बेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें