फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए पुलिस प्रशासन, रेलवे अलर्ट

Wed, 02 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली के लिए पुलिस प्रशासन से लेकर रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ से लेकर खुफिया विभाग की टीमों तक को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


सहारनपुर देहरादून हाईवे पर रिमाउंट डिपो ग्राउंड पर तीन मार्च से शुरू होने वाली रैली के लिए सेना की टीमों ने भी डेरा डाल दिया है। ग्राउंड की सफाई कराने के बाद सेना के जवानों ने मंगलवार को यहां अपने तंबू डाल दिए। इसके साथ ही जेल चुंगी के सामने अभ्यर्थियों की भर्ती दौड़ के लिए एंट्री की खातिर बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं।

एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तीन मार्च को भर्ती रैली का पहला दिन हापुड़ के अभ्यर्थियों के लिए है। बुधवार से ही इन अभ्यर्थियों का आगमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में शहर में युवाओं की भीड़ के दौरान नगर में आम जनमानस को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे स्टेशन, हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे, अंबाला रोड बस अड्डे, घंटाघर चौक, जनकपुरी, देहरादून चौक, जिला अस्पताल चौक, लिंक रोड, जोगियान पुल, ढमोला, जेल चुंगी, पुरानी चुंगी से लेकर शहर के सभी मार्गों से जुड़ने वाले देहरादून हाईवे पर पुलिस टीमों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


सेना भर्ती रैली के दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए पीएसी की कुछ कंपनी मंगाने की तैयारी है। रूट डायवर्जन का प्लान सोमवार तक फाइनल हो जाएगा। इसके बाद सहारनपुर-देहरादून हाईवे बाधित होने पर वैकल्पिक मार्गों से ही वाहनों का संचालन किया जाएगा। दलालों और बाहरी तत्वों पर निगरानी के लिए अलग से जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें