फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क

Thu, 26 Jun 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहर्रम के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ जुलूस मार्ग पर पैदल मार्च किया। व्यवस्थाओं को परखा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार से मोहर्रम के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने चौकी सराय से नवाबगंज, बेहट रोड स्थित करबला तक पैदल मार्च किया। पैदल मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना और जनता में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना था।
डीआईजी ने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए। किसी भी तरह की अफवाह या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को सख्ती से निपटें। डीआईजी ने यह भी कहा कि जुलूस में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाए। ताजिये की ऊंचाई ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही अलम को भी ध्यानपूर्वक बनाए। पैदल मार्च के दौरान पुलिस के साथ विद्युत निगम की अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें