फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को लेकर पुलिस सतर्क

विज्ञापन
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अग्निपथ योजना को लेकर जनपद में पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसको लेकर जिले भर में संवेेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों व मार्गों पर आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसएसपी आकाश तोमर ने संदिग्धों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महानगर में घंटाघर, रेलवे स्टेशन, अग्रसेन चौक, हकीकतनगर स्थित धरना स्थल, देहरादून चौक, जनकपुरी चौक, अंबाला रोड और दिल्ली रोड पर फोर्स को तैनात किया गया है। इसी तरह देवबंद, गंगोह, नकुड़, नानौता, छुटमलपुर, गागलहेड़ी, रामपुर मनिहारान, नागल, बेहट, चिलकाना सहित देहात क्षेत्रों में पुलिस फोर्स सतर्क है। एसएसपी आकाश तोमर ने थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संदिग्धों की निगरानी करने के लिए कहा गया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
युवाओं को दे रहे योजना की जानकारी
सुबह के समय पुलिस जिले भर में सड़कों और खेल मैदानों में दौड़ लगाने वाले युवाओं को योजनाओं के बारे में बता रही है। इसके साथ ही पुलिस टीमें कोचिंग सेंटरों में जाकर भी योजना की जानकारी देंगी। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि युवाओं को किसी के बहकावे में नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी नजर
पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वाले को पुलिस चिह्नित कर रही है। इसके लिए एसएसपी ने साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना पुलिस को लगाया है।
10 आरोपी जा चुके जेल
अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं को भड़काने और रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की साजिश रचने के मामले में पुलिस दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने पांच और थाना कुतुबशेर पुलिस ने भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष पराग पंवार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें