फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निमोनिया का प्रकोप, तेज चल रही पसलियां, रोज भर्ती हो रहे पांच बच्चे

Thu, 04 Dec 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। 
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी लगने से बच्चों में निमोनिया की परेशानी बढ़ गई है। इनकी पसली तेज चल रही हैं। इसके अलावा वायरल बुखार के साथ ही पेट में दर्द और उल्टी की भी दिक्कत हो रही। निमोनिया के रोजाना करीब चार से पांच बच्चे भर्ती करने पड़ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक अभिभावकों को गर्म पानी की भांप देने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में 875 मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचे। इनमें से करीब 70 से 80 बच्चे बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सफल कुमार बताते हैं कि दो साल तक के बच्चों में निमोनिया मिल रहा है। तेज बुखार के साथ पसली भी तेज चल रही हैं। वायरल बुखार के भी मरीज आ रहे हैं। इनमें विंटर डायरिया, गले में दर्द, सूजन, खांसी-जुकाम के साथ उल्टी भी हो रही है। निमोनिया में चार व पांच बच्चों को भर्ती करने की नौबत आती है। आठ-आठ घंटे के अंतराल में भांप दिलाई जाती है। दवाएं देने के साथ अभिभावकों को बचाव के बारे में भी बताया जा रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में निमोनिया से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-
इन बातों का रखें ध्यान
- बच्चों को सूती बनियान जरूर पहनाएं। इससे स्वेटर ऊपर नहीं खिसकेगा। गर्माहट बनी रहेगी।

- छोटे बच्चों को अकेला मत लिटाएं, उसके साथ कोई लेटा होना चाहिए।

- छह महीने के बाद बच्चों को ऊपर की चीज जरूर खिलाएं। वजन बढ़ेगा और खून की कमी नहीं होगी।
- बच्चों को गुनगुना पानी पिलाएं, सादे पानी की भांप दिलाएं। साथ ही उसमें हल्की सी विक्स मिला लें।
- बच्चों को आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक्स से बचाएं। पसली तेज चलने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें