फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने भेजी किसान को आर्थिक मदद

Thu, 12 Jan 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक किसान के पुत्र की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। साथ ही एक सहानुभूति का पत्र भी भेजा गया है। भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष भायला निवासी राजपाल सिंह के पुत्र संदीप की चार वर्ष पूर्व करंट लगने से मौत हो गई थी। राजपाल सिंह ने दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री को सादा पत्र लिखा था। 
विज्ञापन


जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान के परिवार के प्रति आत्मीयता दिखाते हुए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। 28 को पीएम के यहां से यह पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में लिखा कि आपके पुत्र की आकस्मिक मृत्यु के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ है।

मैं समझ सकता हूं कि आपके ऊपर अनेक दायित्व हैं लेकिन विपरीत परिस्थितियों के कारण आप इन्हें वहन करने में असमर्थ पा रहे हैं और आर्थिक सहायता के आकांक्षी हैं। इसलिए प्रधानमंत्री विवेकाधीन कोष से आपको 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


पत्र में आगे लिखा कि यह राशि आपकी समस्याओं के संपूर्ण निवारण के लिए पर्याप्त न हो लेकिन मुझे विश्वास है कि यह सहायता आपके जीवन की कठिनाइयों को कुछ कम करने में मददकारी सिद्ध होगी। इस पर भाकिसं के सदस्य श्यामवीर त्यागी, हरवीर सिंह, राकेश त्यागी, विक्रम सिंह आदि किसानों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें