पीएम के आगमन को लेकर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरसावा में एसपीजी ने डेरा डाला हुआ है। सड़क मार्ग से लेकर आसमान तक सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
टोल प्लाजा के नजदीक जिला प्रशासन द्वारा महाविद्यालय में बनाए गए सेफ हाउस में एसपीजी पहुंची और वहां जांच पड़ताल की। एसपीजी की टीम ने स्निफर डॉग तथा अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ पूरे सेफ हाउस का घंटों तक बारीकी से निरीक्षण किया। एसपीजी ने पुलिस अधिकारियों को इशारों से कुछ विशेष दिशा निर्देश भी दिए।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सेफ हाउस के समीप होटल ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को बताएं।
पीएम के आगमन को लेकर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सेफ हाउस में बनाया अस्पताल
जिला प्रशासन के निर्देश पर सीएमओ के निर्देशन में सेफ हाउस में एक आकस्मिक अस्पताल का निर्माण किया गया है, जहां प्रोटोकॉल के अनुसार कार्डियोलॉजिस्ट आदि के अलावा गंभीर बीमारियों के चिकित्सकों की पूरी टीम रहेगी। इसके अलावा जीवन रक्षक दवाइयां एंबुलेंस तथा ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था की गई है।