फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत बिलों की भरमार, 1061 शिकायतें लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए विद्युत समाधान सप्ताह चल रहा है। बिजलीघरों में लगे शिविरों में सबसे ज्यादा गलत बिलों की शिकायतें आ रही हैं। सहारनपुर मंडल में 4649 शिकायतों में से 3588 का निस्तारण किया गया। जबकि 1061 शिकायतें अभी लंबित हैं।
विज्ञापन

सूबे के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर विद्युत निगम ने 12 सितंबर से विद्युत समाधान सप्ताह शुरू किया जो 19 सितंबर तक चलेगा। मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के प्रत्येक बिजलीघरों में समाधान सप्ताह के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में बिल त्रुटि की शिकायतें लगभग 70 फीसदी है। कुछ मामलों में उपभोक्ता के पास लोड से बहुत अधिक बिल पहुंच गया। जबकि कई मामलों में मीटर रीडर हर माह खराब मीटर से रीडिंग लेकर उपभोक्ताओं को बिल दे रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी उनके मीटर नहीं बदले गए। अब उपभोक्ताओं को समाधान सप्ताह के जरिए निस्तारण करने का आश्वासन दिया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा शिकायतें लंबित
विद्युत समाधान सप्ताह के तहत लगाए जा रहे शिविर में सभी शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है। मुजफ्फरनगर में शिकायतें सबसे ज्यादा लंबित हैं। मुजफ्फरनगर में 425, सहारनपुर में 317 और शामली में 319 शिकायतें अभी लंबित है। यह रिपोर्ट विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय से प्राप्त हुई।
विज्ञापन

सहारनपुर
शिकायत निस्तारित अनिस्तारित
1553 1263 317
मुजफ्फरनगर
1830 1405 425
शामली
1266 947 319
कुल
4649 3588 1061
नोट- यह आंकड़ा 12 सितंबर से 15 सितंबर तक का है।
मंडल के तीनों जिलों में विद्युत समाधान सप्ताह के तहत उपकेंद्रों पर शिविर लग रहे हैं। शिविर में अधिक से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। 15 सितंबर तक 4649 में से 3588 शिकायतों का निस्तारण हुआ है। - एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें