सहारनपुर। जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए एकता की शपथ भी दिलाई गई।
गंगोह के हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में प्रबंधक योगेश गर्ग, सदस्य डॉ. राकेश गर्ग, प्रधानाचार्य विजय कुमार एवं सीओ चंद्रपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत छात्र छात्राओं को दौड़ के लिए रवाना किया। सीओ चंद्रपाल शर्मा, कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह, शिक्षकों एवं पुलिस के जवानों ने भी दौड़ में शामिल होकर नगरवासियों को एकता का संदेश दिया।
पूरणमल रामलाल डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता अजय कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। हेमंत गुप्ता, अरविंद कुमार, गौरव अग्रवाल, नितिन, गरिमा सिंह रहे। उत्तर प्रदेश जनजागरण मंच के अध्यक्ष डा. वीरसिंह भावुक के नेतृत्व में भी एकता दौड़ लगाई गई। नागल के कोटा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पूनम यादव एवं शिक्षकों द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। डॉ. संतोष चौधरी, प्रताप सिंह रावत, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, इस्तिखार अली आदि रहे।
चिलकाना के सुल्तानपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक विद्यालय में पटेल तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर भारत का नक्शा बनाकर एकता एवं अखंडता का परिचय दिया। प्रधानाध्यापक सचिन सैनी, आकाश कुमार, रेनू सैनी, अलका, प्राची, मनीषा शर्मा, मीनू रहे। अंबेहटा के मां सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को राष्ट्रीय एकता व स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रबंध समिति के कुलदीप मित्तल, अंकुर अग्रवाल, निखिल आर्य, उप प्रधानाचार्य नीरू सिंह, अनुज कुमार, ओमवीर सिंह, सागर पंवार रहे।
रामपुर मनिहारान की इंडिया टुडे कान्वेंट एकेडमी में प्रधानाचार्य रेणु सैनी, चेयरमैन कर्म सिंह, मैनेजर कुमार गौरव, आकांक्षा त्यागी, सनी तोमर, सोनिया शर्मा, आंचल पंवार रहे। चौ हरि सिंह कन्या महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ. विक्रम सिंह, त्रिलोकचंद, सुनील त्यागी, अनीस, नगमा, ओमवीर, शिवम, गौतम, संजू, प्रियंका, रेणु आदि रहे।
तीतरों के ब्राइट होम इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य मंशाउररहमान, विपिन कुमार, मा. राजकुमार, नाथीराम, रामकुमार, पायल, मोनिका आदि ने पटेल को नमन किया।
अंबेहटा में राष्ट्रीय एकता व स्वच्छता की शपथ लेते छात्र-छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह के हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज में एकता दौड में शामिल सीओ, कोतवाल एवं अन्य- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह के हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR