फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के लिए 640 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, परिणाम दो नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में संचालित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में प्रवेश के लिए सोमवार को परीक्षा कराई गई। प्रवेश परीक्षा में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कुल 640 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का परिणाम दो नवंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक अंबरीष कुमार शास्त्री ने बताया कि कोचिंग सेंटर में नीट, यूपीएससी, आईआईटी/जेईई, एनडीए/सीडीएस आदि की नि:शुल्क कोचिंग कराई जाती है। जिन अभ्यर्थियों का abhyuday.up.gov.in वेबसाइट पर पंजीकरण के उपरांत प्रवेश परीक्षा के माध्यम से नहीं हुआ है तथा सहारनपुर स्थित संस्थान से नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए प्रवेश परीक्षा कराई गई है। प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जिसके लिए अभ्यर्थी सुबह 9:30 बजे ही केंद्र पर पहुंच चुके थे। परीक्षा में कुल 640 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। अंबरीष कुमार ने बताया कि यूपीएससी, नीट, सीडीएस, एनडीए की तैैयारी के लिए 50-50 तथा आईआईटी की तैयारी के लिए 60 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम दो नवंबर को जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9412116024 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें