फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिलाई पराली नहीं जलाने की शपथ

विज्ञापन
ग्राम लाखनौर में किसानो की बैठक लेते एसडीएम सदर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। तहसील सदर के लेखपालों ने क्षेत्र के करीब 300 गांवों में बैठक कर किसानों को पराली नहीं जलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर संबंधित किसानों के खिलाफ जुर्माने से लेकर एफआईआर तक कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फसल अवशेष जलाने से हो रहे प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और शासन के आदेशों के मद्देनजर डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कृषि और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को पराली जलाने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों को पराली जलाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने और जुर्माना लगाने के साथ ही किसानों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया है। इसके चलते रविवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने तहसील के सभी लेखपालों के माध्यम से क्षेत्र के करीब 300 गांवों में बैठकें कराईं। इन बैठकों में किसानों को सुप्रीम कोर्ट एवं शासन के आदेशों की जानकारी देते हुए उन्हें पराली जलाने पर लगने वाले जुर्माने और सजा के बारे बताया गया। एसडीएम सदर ने स्वयं भी क्षेत्र के ग्राम लाखनौर में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष के जलाने से न सिर्फ प्रदूषण होता है, बल्कि खेत से मित्रकीट भी नष्ट हो जाते हैं। रविवार को क्षेत्र के सभी गांवों में इस बारे में मुनादी कराकर किसानों को फसल अवशेष नही जलाने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें