फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर में छक्के, चौके लगाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद के क्रिकेटर अब दिल्ली और मुंबई की तरह यहां भी इंडोर क्रिकेट में छक्के और चौके जड़ सकेंगे। बाबा लालदास का बाड़ा पर बन रहे शिवधाम परिसर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

शिवधाम की क्रिकेट विंग के सदस्य एवं पूर्व क्रिकेटर रणधीर कपूर ने बताया कि एनआरआई अजय गुप्ता की मां अंगूरी देवी का बुधवार को जन्म दिन रहा। इस दौरान शिवधाम परिसर में तैयार किए गए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि इंडोर क्रिकेट के नियम पूरी तरह अलग हैं। इसमें आठ-आठ खिलाड़ियों की टीमें होती हैं। चारो ओर नेट लगा होता है। यदि नेट के ऊपर जाकर बॉल लगती है तो छक्का और यदि नेट की दीवारों पर बॉल लगती है तो चौका होता है। इसमें अलग तरह की बॉल इस्तेमाल होती है। वाइड बॉल के नियम भी अलग हैं। पहली वाइड बॉल पर एक रन मिलता है, जबकि दूसरी वाइड बॉल डालने पर दो रन मिलते हैं। क्रिकेटर मृदुल गर्ग ने बताया कि इस तरह की सुविधा अभी तक दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में है। सहारनपुर में इंडोर क्रिकेट की सुविधा मिलना क्रिकेटर्स के लिए खुशी की बात है। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर क्रिकेट एकेडमी चला रहे टप्पू ने भी इसे क्रिकेट के क्षेत्र में सहारनपुरवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि और बेहतर विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट का स्वरूप लगातार बदल रहा है। टेेस्ट मैच से वन-डे और उसके बाद टी-20 आया, लेकिन अब इंडोर क्रिकेट आया है, जो तेजी से फैल रहा है। विदेशों में यह कई साल से प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें