फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जूडो की प्रदेशीय चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेशीय कैडेट जूडो टीम के चयन के लिए सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के जूडो हॉल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 22 जनपदों के 150 से अधिक जूडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए टीम का हिस्सा बनने को दम खम दिखाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जूडो संघ के दिशा निर्देश पर सहारनपुर जिला जूडो संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं उत्तर प्रदेश जूडो संघ के मुख्य अधिकारी मुनव्वर अंजार की देखरेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना व अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के मुकाबले देर शाम तक जारी रहे। दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर बालक और बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है, जिनके नाम की घोषणा 13 जून मंगलवार को की जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान संघ के संरक्षक एसी गुप्ता, उप क्रीडाधिकारी काशी नरेश यादव, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, संजय गुप्ता, आशुतोष शर्मा, राहुल नायक, रवि मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें