फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसानों पर लाठीचार्ज सरकार की कमजोरी

Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नागल में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत करते कार्यकर्ता
विज्ञापन
नागल/सरसावा (सहारनपुर)। हरियाणा के पीपली जाते वक्त नागल और सरसावा में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहलवानों को न्याय मिलन तक भाकियू उनके साथ खड़ी है। कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कराना सरकार की कमजोरी को साबित करता है।
विज्ञापन


नागल बस अड्डे पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया। बाद में गांव लाखनौर स्थित यूनियन कार्यकर्ता मुखिया के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में राकेश टिकैत ने कहा कि कुरुक्षेत्र की महापंचायत एमएसपी की गारंटी को लेकर की जा रही है। कहा कि जब तक सरकार कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर कार्रवाई नहीं करती संगठन महिला पहलवानों के साथ आंदोलन जारी रखेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, प्रदेश सचिव चौधरी सुदेश पाल, पश्चिमी प्रदेश सचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, अनिल स्वामी, सतपाल सिंह, राकेश त्यागी, पारित उपाध्याय, प्रधान मूसा रहे। सरसावा में राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों के साथ छल कर रही है एक तरफ सरकार कहती है कि हमने एमएसपी कानून लागू कर दिया। जबकि दूसरी ओर किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य भी नहीं मिल पाता है। कहा कि हरियाणा में हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों के ऊपर लाठीचार्ज करना सरकार की कमजोरी है। किसान संगठित हैं जो आंदोलन कर सरकार को नीतियां बदलने पर मजबूर कर देंगे। जगतार सिंह, भूपेंद्र सिंह भोला, जगजीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसबीर सिंह, सुरेश सैनी, आदिल, ओमबीर आदि राकेश टिकैत के साथ पंचायत में शामिल होने के लिए पीपली रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें