फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्तगाल में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Mon, 22 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइनवुड स्कूल के तीन खिलाड़ियों का चयन जुलाई माह में पुर्तगाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। हाल ही में गाजियाबाद में संपन्न हुई राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


इसी के आधार पर उनका चयन भारतीय टीम के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और स्टाफ में खुशी की लहर है।

16 से 20 फरवरी तक लोनी गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 24 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से उदय भाटिया, हर्षी पुंडीर और शताक्षी राणा ने डबल डच सिंगल रोप प्री स्टाइल (डीडीएसएफ) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।

सहारनपुर जंप रोप एसोसिएशन के महासचिव अनुज कुुमार ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले तीनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ। यह टीम 19 से 27 जुलाई तक पुर्तगाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन और निदेशक संतोष गुप्ता ने विजेताओं का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर बधाई दी। कोच राजेंद्र कुमार और सुषमा सिंह के काम को भी सराहा गया। इस दौरान अनुज कुमार, संध्या श्रीवास्तव, ब्रिजेश कुमार, शिखा, शिवम मिश्रा, सक्षम चौधरी, जतिन गुलाटी, अभय भाटिया, अमन सैनी, अभिषेक, हर्षित, शिवांगी, आदित्य, सिद्धार्थ, अनुष्का आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें